एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के नालंदा जिला के हद में नूरसराय में प्रजापति समाज के महिला के साथ अमानवीय घटना के खिलाफ पीड़ित को न्याय दिलाने, मां-बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी करने की मांग को लेकर 11 अप्रैल को बड़ी संख्या में आक्रोशित जनों ने समस्तीपुर समाहरणालय से कैंडल मार्च निकाला।
प्रजापति समन्वय समिति के बैनर तले मार्च नारा लगाते जिला मुख्यालय का भ्रमण के बाद पुनः समाहरणालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नूरसराय की घटना के दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिया जाये। साथ ही मां- बहन- बेटियों की सुरक्षा की गारंटी किया जाए।
मौके पर प्रजापति समन्वय समिति के प्रमोद कुमार पंडित, महेंद्र पंडित, लक्ष्मी पंडित, दीलीप कुमार प्रजापति, सोहन कुमार पंडित, रामदयाल पंडित, योगेन्द्र पंडित, राजेश पंडित, सुरेंद्र पंडित, राकेश पंडित, राम प्रह्लाद पंडित, मोहन पंडित, बृजमोहन पंडित, मनोज पंडित, रामाशीष पंडित, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित मजिस्ट्रेट के माध्यम से समस्तीपुर के जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
![]()













Leave a Reply