एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। गुरु शिष्य परम्परा, रेपर्टरी अनुदान के लिए कला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने एक सूचना जारी कर निरस्त सभी संस्थाओं को पिछले 4 सालों का कार्य से संबंधित कागजात मांगे हैं। रंगकर्मी इस सूचना को तत्काल राहत के रूप में देख रहे हैं, लेकिन अभी भी संस्कृति मंत्रालय के सूचना से बहुत सी बातें स्पष्ट नहीं है कि क्या आगे सभी संस्थाओं का निरस्त्रीकरण समाप्त कर दिया जायेगा या कोई और कारण बताया जाएगा।
फिलहाल पूरे भारत के रंगकर्मियों के दिल्ली पहुंचने से एक रास्ता निकलता दिख रहा है। उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल ने 11 अप्रैल को दी।
महीवाल ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरु शिष्य परंपरा (रिपट्री ग्रांट) के लिए मिलने वाले अनुदान को देश के हजारों संस्थाओं को निरस्त या कुल ऑफ कर दिया गया है। ऐसी संस्थाओं में बिहार के लगभग 90 संस्थाएं हैं। कहा कि संस्कृति मंत्रालय के इस आदेश पर पुर्नविचार करने के लिए देश के 18 राज्यों से लगभग 250 कलाकार दिल्ली पहुंचे जिसमें लगभग 20 रंगकर्मी बिहार से पहुंचे थे।
ज्ञात हो कि वरिष्ठ रंगकर्मी मिथलेश सिंह के मार्गदर्शन में एक विज्ञप्ति भोजपुरी स्टार एवं दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को सौंपा गया, दूसरी विज्ञप्ति मनीष जोशी, नीरज और डॉ शैलेंद्र के साथ देश भर से आए समस्त कलाकारों ने मिलकर संस्कार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजित गोखले को दिया।

वहीं बिहार में भाजपा कला प्रकोष्ठ प्रमुख वरुण कुमार सिंह एवं वरिष्ठ रंगकर्मी अभय सिन्हा, मिथलेश सिंह, नवाब आलम, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अमन कुमार, जहांगीर खान, सनत कुमार, मनोज मानव, उदय कुमार सिंह ने बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को ज्ञापन सौंपा। साथ ही भाजपा कला प्रकोष्ठ प्रमुख वरुण सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना साहेब के संसद रविशंकर प्रसाद को भी ज्ञापन देकर इस पूरे मामले से अवगत कराया।
दिल्ली में बिहार को प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकारों में आशिफ अली, अमित रौशन, अजय कुमार, डॉ शैलेंद्र, गणेश गौरव, मिथिलेश सिंह, मो. जानी, सनत कुमार, मो. जहांगीर, आजाद हुसैन, पप्पु ठाकुर, हरिशंकर रवि, उदय कुमार सिंह, अजित कुमार, भारतेन्दु चौहान, शशिकांत कुमार, हरि किशोर ठाकुर, अंज़रुल हक़, जफर आलम आदि शामिल है। महीवाल ने कहा कि बिहार से इस पूरे घटना क्रम को कलाकार साझा संघ ने गंभीरता से लिया है और कलाकारों के साथ अपनी प्रतिबद्धता के साथ एकजुटता के लिए अपील की है।
![]()













Leave a Reply