एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 12 ए ई में शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में 11 अप्रैल की संध्या श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा कर उपस्थित जनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार गणेशा पूजा समिति द्वारा शनिवार की संध्या शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की भांति धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शनिदेव महाराज, विघ्नहर्ता श्रीगणेश भगवान, रामभक्त श्रीबजरंगबली, देवाधिदेव श्रीभोले बाबा, पीपल देव की श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया। जिसमें नगर के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।
श्रीगणेशा पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का यहां हर शनिवार को पूजा अर्चना उपरांत खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। कहा गया कि महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ों की संख्या में भक्त शरीक होते है।
पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज का अहम भूमिका है। उनके सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीगणेशा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज, रोहित शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।
![]()













Leave a Reply