Advertisement

तेनुघाट महाविद्यालय में कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद द्वारा आयोजित सेमेस्टर 3, सत्र 2024 -28, 2023- 27 एवं 2022 -26 की परीक्षा एवं सेमेस्टर 1 सत्र 2025- 29 की परीक्षा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा पूर्णतः कदाचार मुक्त आयोजित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट महाविद्यालय में के.बी कॉलेज बेरमो का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उक्त दोनों सेमेस्टर की परीक्षा यहां साथ-साथ चल रहा है। बताया जाता है कि बीते 2 अप्रैल से आगामी 18 अप्रैल तक सेमेस्टर 3 की परीक्षा एवं 9 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेमेस्टर एक की परीक्षा चलेगी। इसके पूर्व सेमेस्टर 7 सत्र 2022-26 की परीक्षा बीते 7 अप्रैल को संपन्न हो गया।

महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न की जा रही है। इसी क्रम में 11 अप्रैल को द्वितीय पाली में सेमेस्टर एक के इतिहास मेजर में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 204, उर्दू में 2, दर्शनशास्त्र मे एक, अंग्रेजी में 19 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
उक्त जानकारी केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महावीर यादव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालित करने में प्रोफेसर प्रेम सागर प्रसाद, प्रो. रावण मांझी, प्रो. कालीचरण महतो, कार्यालय सहायक प्रमोद ठाकुर, विनय यादव, प्रेमचंद रजक, अभिषेक कुमार मुन्नालाल, रंजीत मिर्धा सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी तत्पर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *