Advertisement

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे डीसी ने छात्रों को दिए जीवन मूल्यों का संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के द पेंटाकोस्टल असेंबली स्कूल में 11 अप्रैल को आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में जिले के उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, इसके बाद विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि एक सार्थक और जिम्मेदार जीवन जीना है। उन्होंने विद्यार्थियों को सही दिशा में आगे बढ़ने, अनुशासन बनाए रखने और जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता के लिए केवल किताबों का ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिकता, ईमानदारी और मेहनत भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने छात्रों से समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *