Advertisement

डीएवी चिड़िया में एलएमसी बैठक में विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार की घोषणा

बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाकर कर सकेंगे क्षेत्र का नाम रौशन-चन्द्र भूषण कुमार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सेल संबद्ध पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी स्कूल चिड़िया में अध्यनरत बच्चों के शिक्षा के विकास के लिए 10 अप्रैल को लोकल मैनेजिंग कमिटी (एलएमसी) की बैठक आयोजित की गयी। विद्यालय के चेयरमैन सह मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार की अध्यक्षता एवं डीएवी चिड़िया के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि के अगुआई में बैठक शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार एलएमसी बैठक की शरुआत में पुष्प गुच्छ के साथ सेल के पदाधिकारियों मुख्य महाप्रबंधक सहित सेल गुवा वित्त विभाग के महाप्रबंधक अनुपम सिंह, सेल चिड़िया महाप्रबंधक रवि रंजन, उप महाप्रबंधक एस एस राव के साथ डीएवी गुवा की प्राचार्या माधवी पांडेय, डीएवी झिंकपानी के प्राचार्य विवेकानंद, डीएवी नोवामुंडी के प्राचार्या शशि कला एवं डीएवी वहरागोड़ा के प्राचार्य मुकेश कुमार को खास तौर से सम्मानित किया गया।

बैठक में सत्र 2026-27 में स्कूल के विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार तथा स्कूल के विकास का खाका खींचा गया। मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार ने कहा कि डीएवी को उत्कृष्ठ शिक्षण संस्थान बनाने के लिए सेल प्रबंधन पूरी तरह से प्रयासरत है। स्वाभाविक रूप से स्कूल के बच्चे शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का नाम रौशन कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास की चिंता प्रकट करते हुए बच्चों के हित में घोषणा की तथा कहा कि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के तहत बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हेतु विद्यालय के सभी लंबित सुविधाओं का अविलंब विस्तार की जाएगी, ताकि डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया पूर्ण रूपेण सुविधा युक्त एवं संपन्न हो सके।

प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने कहा कि उच्च शिक्षा प्रदान करने में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था किसी भी दृष्टिकोण से पीछे नहीं है। कहा कि संस्था का सतत प्रयास है कि बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की मिसाल बने एवं देश का नाम उज्जवल करें। उक्त अवसर पर अंजनी सिंह, अवधेश सिंह, राजेश विश्वकर्मा, अमित देवांगण, एस डी लक्ष्मण स्वरूप व अन्य अभिभावक ने भी बच्चों के हित में अपने अपने विचारों को रखा। स्कूल शिक्षकों का प्रतिनिधित्व शिक्षक आर के मिश्रा व शिक्षिका मौसमी दास कर रही थी।

मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में समीर प्रधान, सुजीत कुमार, एस के पांडेय, मोमिता मजूमदार, सुमित सेनापति, वर्षा विश्वकर्मा, जितेंद्र त्रिवेदी, किशोर झा, ललित महतो, तनमोय चटर्जी, अभय सिन्हा, आशीष झा, नित्यानंद भकत, सुखेन प्रसाद, शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत, महेंद्र रविदास, गणेश मुखी, बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी उपस्थित थे।
बैठक के अंत में बच्चों के विकास को ले शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। संम्भावना है कि सेल चिड़िया के डीएवी स्कूल के भवन के विस्तार की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *