सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण रहिवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति ठप होने से दैनिक जीवन और खेती-किसानी पर भी असर हो रहा था।
बताया जाता है कि संबंधित गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्या से टोंटो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय हेंब्रम को अवगत कराया। हेंब्रम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के समक्ष रखा। इसके बाद विधायक ने मामले में संज्ञान लेते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
नए ट्रांसफार्मर के लगने से उपरोक्त गांव में एक बार फिर बिजली बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ट्रांसफार्मर उद्घाटन समारोह में विधायक सिंकु के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष हेंब्रम ने 10 अप्रैल को ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों ने भी विधायक के त्वरित प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ट्रांसफार्मर उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ता दामु अंगरिया, मुकेश चेरोवा, सुरेंद्र अंगरिया, मोहन सिंह अंगरिया, कमल चेरोवा, राजेंद्र अंगरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply