रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सीआईएसएफ, बीएसएल बोकारो के जवानों द्वारा 9 अप्रैल को फर्स्ट एड एवं फायर फाइटिंग जागरूकता अभियान के तहत प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।
सीआईएसएफ टीम के प्रशिक्षित कर्मियों यथा इंस्पेक्टर आर.के. राय, एच/सी फायर ए.ए. खान, कांस्टेबल फायर जी. हैंजोंग, एचसी/डीसीपीओ रोहित कुमार एवं कांस्टेबल डीसीपीओ राजेंद्र कुमार ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग तथा इलेक्ट्रिकल फायर सेफ्टी के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और सही तकनीक का प्रयोग आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आग से बचाव, एलपीजी गैस हैंडलिंग और प्राथमिक उपचार की जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने टीम का आभार जताते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।
![]()













Leave a Reply