बाजार में चला नगर परिषद का बुलडोजर, हटाई गई कई अवैध दुकानें
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नप प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 9 अप्रैल को व्यापक अभियान चलाया। सड़कों और बाजारों में फैले अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया, जिससे कई जगहों पर रास्ते पूरी तरह साफ हो गए।
नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी और आम जनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान से पहले संबंधित अतिक्रमणकारीयों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। अभियान के दौरान बेरमो के अंचलाधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह, बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार, फुसरो नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई और कई प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
![]()













Leave a Reply