Advertisement

वेब सीरीज वीरान राहें का चौथा एपिसोड किया गया रिलीज़

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। वेब सीरीज वीरान राहें का चौथा एपिसोड यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले इसके तीन एपिसोड पहले से उपलब्ध हैं। जिसे निःशुल्क दर्शक देख सकते हैं। यह एक हिंदी वेब सीरीज हैं, जो मनोरंजक हैं।

वेब सीरीज वीरान राहें के निर्माता एवं अभिनेता विजय कुमार गुप्ता ने 9 अप्रैल को बताया कि कुछ रास्ते वीरान नहीं होते हैं। वह बस किसी की कहनी का इंतजार करते हैं। यह वेब सीरीज भी कुछ ऐसी ही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वीरान राहें एपिसोड चार की कहानी और गहरी हैं। इसमें ऐसा मोड़ आता हैं कि जो दिल को हिला देती हैं। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज के हर एपिसोड में एक अलग अनुभव दर्शकों को होगा और वे पूरी सीरीज देखना पसंद करेंगे।

मूवी वॉलेट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी वेब सीरीज वीरान राहें के निर्माता विजय कुमार गुप्ता और निर्देशक सुरेश कुमार बिश्नोई हैं। जिसमें विजय कुमार गुप्ता, प्रीति कनोजिया, मो. शान, अनिल, प्रियंका, सुशील रस्तोगी, ऋषि उत्कर्ष बाजपेई, अशोक शुक्ला एवं अन्य ने अभिनय किया हैं। गुप्ता ने दर्शकों से अपील किया है कि इस वेब सीरीज को जरूर देखें और अपना प्यार आशीर्वाद दें। कहा कि दर्शकों का साथ बना रहा तो आगे भी एक से बढ़ कर एक वेब सीरीज का वे निर्माण करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *