एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर के बलिराम भगत महाविद्यालय (बीआरबी कॉलेज) में 9 अप्रैल को महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती मनाई गई।
बीआरबी कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जगदीश प्रसाद वैश्यंत्री ने की।
जयंती के अवसर पर वक्ताओं ने महापंडित राहुल सांकृत्यायन के जीवन-दर्शन एवं घुमक्कड़ी पर प्रकाश डाला। बताया गया कि हिंदी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के साथ-साथ घुमक्कड़-शास्त्र और अनुवाद कार्यों के माध्यम से विभिन्न देश, समाज और भूगोल को जानने का अवसर मिला।
इस अवसर पर स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के छात्र-छात्राओं यथा अभिषेक, विशाल, मृत्युंजय, ऋतू, नेहा, ज्योति, उन्नति, पूजा, प्रियंका, काजल, मुस्कान, सोनम, सरस्वती, सोनी, रूपा, सपना, सीता, संगीता सहित अन्य छात्र-छात्रा उपस्थित थे। वहीं प्रो. विकास कुमार, प्रो. शकील अहमद, डॉ स्वीटी, डॉ सीरीन, डॉ शबनम, डॉ विंध्याचल साह, एच. एन. शुक्ला, डॉ बागीरथ, उलाष्टी, ज्योति प्रसाद, डॉ नरेश, डॉ ममता आदि व्याख्याता एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ संजय प्रसाद ने किया।
![]()













Leave a Reply