एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में कल्याणपुर के वीरसिंगपुर स्थित चंदा विवाह भवन में आगामी 18-19 अप्रैल को आहूत भाकपा माले जिला सम्मेलन में भाग लेने को सप्ताहव्यापी चुनाव प्रक्रिया जिला के हद में ताजपुर नगर एवं प्रखंड में 9 अप्रैल को 21 डेलीगेट के नामों की घोषणा के साथ संपन्न हो गया।
माले के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से नगर एवं प्रखंड क्षेत्र से 21 डेलीगेटों का चुनाव किया गया। उन्होंने बताया कि जिला सम्मेलन डेलिगेशन टीम में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, ललन दास, मुंशीलाल राय, मजदूर नेता प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, छात्र नेता जीतेंद्र सहनी, युवा नेता मो. एजाज, मो. शाद एवं मो. कयूम, फूटपाथी दुकानदार नेता मो. अबु बकर, मनोज साह, मो. गुलाब, मुकेश कुमार गुप्ता, आशा एवं रसोईया संघ की रंजू कुमारी, रेखा कुमारी, सविता सिंह, ऐपवा नेत्री सुलेखा कुमारी एवं नीलम देवी आदि के नामों की घोषणा की गयी है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त डेलिगेट आगामी 18-19 के जिला सम्मेलन में भाग लेंगे और प्रखंड की समस्याओं एवं संगठन की गतिविधियों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, किसान-मजदूर मुद्दों, महंगाई, बेरोजगारी तथा स्थानीय जनसमस्याओं आदि पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला सम्मेलन संगठन को मजबूत करने और जनसंघर्षों को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
माले नेता ने बताया कि जिला सम्मेलन को लेकर 9 अप्रैल को आयोजित बैठक में चुने गए डेलीगेटों से अपील की गई कि वे सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ताजपुर प्रखंड की समस्याओं को प्रमुखता से रखें। साथ ही सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने का अह्वान किया गया।
![]()













Leave a Reply