Advertisement

अधिकार से वंचित अवकाश प्राप्त श्रमिकों में आक्रोश-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के अंतर्गत सैकड़ो मजदूर जो अवकाश प्राप्त कर गये हैं, उन्हें चार-पांच वर्षों से सही न्याय नहीं मिल पाया है।

अवकाश प्राप्त श्रमिकों को रिवाइज पेंशन का भुगतान, पावना छुट्टी पैसे का भुगतान, सीपीआरएमएस के तहत चिकित्सा सुविधा का लाभ से वंचित है। आज भी क्षेत्र में कार्यरत वैसे मजदूर जिन्हें पे-प्रोडक्शन का लाभ मिलना था उनका एरियर का भुगतान नहीं हो पाया है। सैकड़ो की तादाद में अवकाश प्राप्त कर्मचारी जो पेंशन के हकदार नहीं हुए और जिनके पेंशन के मध्य में पैसा काटा गया, उनका पैसा आज तक वापस नहीं किया जाना प्रबंधन के व्यवस्था के ऊपर सवालिया निशान है।

बार-बार प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी श्रमिक को न्याय नहीं मिल पाया है। इस संदर्भ में परियोजना स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक मामले को संज्ञान में लाया गया है, लेकिन संतोषजनक परिणाम देखने को नहीं मिल रहा है। इस संदर्भ में जल्द ही सीसीएल के निदेशक मानव संसाधन के समक्ष मामले को रखते हुए निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का मांग की जायेगी। समय सीमा के अंदर उपरोक्त का निपटारा संभव नहीं हो पाया तो क्षेत्रीय स्तर पर जोरदार आंदोलन के घोषणा की जाएगी।

उक्त जानकारी 9 अप्रैल को इंटक से संबद्ध आरसीएमयू के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल से उपरोक्त मामला लंबित है। प्रबंधन का रवैया हमेशा टालमटोल का देखने को मिल रहा है, जिससे मजदूरों में खासा आक्रोश है। सिंह ने कहा कि मजदूरों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगठन आंदोलन को विवश होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *