Advertisement

भोजपुरी फिल्म वर्दी वाली बहु का प्री-प्रोडक्शन पूर्ण, शूटिंग बहुत जल्द

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म वर्दी वाली बहु का प्री – प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका हैं। जबकि, फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू की जायेगी।

उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने 9 अप्रैल को दी। उन्होंने बताया कि आर्या डिजिटल ओटीटी के लिए बहुत जल्द एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जाना हैं।जिसकी शुरुआत वर्दी वाली बहु से होगी। कहा कि यह एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म होगी, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, फैमिली ड्रामा भरपूर होगा।

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त फिल्म के कई कलाकार चयनित हैं। जबकि, कई का चयन जारी हैं। इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित एवं लोकप्रिय अभिनेता – अभिनेत्री भी नज़र आयेंगे। इस फिल्म के निर्माता आर्या डिजिटल, निर्देशक चंदन सिंह एवं लेखक अनिल विश्वकर्मा हैं। ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं। इसमें 850 से भी अधिक भोजपुरी फिल्में रिलीज हैं। जिसे घर बैठे दर्शक अपने मोबाइल अथवा स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *