एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग पर जारंगडीह में सोनी सीमेंट दुकान के समीप 8 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे एक हाइवा अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि आसपास की कुछ दुकानों को क्षति पहुंची है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय रहिवासी पिंटू पांडेय ने बताया कि वह आरकेटी कंपनी की पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी उक्त हाइवा अचानक सामने आई गाय तथा अवैध कोयला लोड बाइक को बचाने के प्रयास में संतुलन खो दिया और हाइवा क्रमांक-JH 09AC/3655 लहराते हुए सड़क किनारे पलट गई। बताया कि उक्त हाइवा में भी कोयला लोड था, जो दुकान के आसपास बिखर गया।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार हादसे में उनकी दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित दुकानदारों ने उचित मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त उक्त हाइवा गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय की कंपनी की है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय रहिवासी मौके पर जुट गए। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को उठा लिया गया है।
![]()













Leave a Reply