एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने 8 अप्रैल को सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी का निरीक्षण कर अपने स्वास्थ्य का जांच कराया।
जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक ने इस दौरान अस्पताल का औपचारिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर की साफ -सफाई, रख-रखाव, चिकित्सीय सेवाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया तथा इलाजरत मरीजों से संवाद कर उनके अनुभव के आधार पर भी मूल्यांकन लिया। इस दौरान पाई गई कमियों एवं अनियमितताओं के संबंध में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उन्हें शीघ्रातिशीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

बताया जाता है कि विधायक द्वारा अस्पताल के महिला व् पुरुष वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सुविधा संबंधी जानकारी ली गयी, जिससे मरीजों में हर्ष देखा गया। मौके पर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी सही बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply