Advertisement

गोमियां विधायक ने किया कई पीसीसी पथो का शिलान्यास

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 6 अक्टूबर (October) को कई पीसीसी पथो का शिलान्यास किया। शिलान्यास के अवसर पर बड़ी संख्या में रहिवासी व् आजसू समर्थक उपस्थित थे।
विधायक डॉ महतो ने गोमियां प्रखंड के हद में विशेष केंद्रीय सहायता निधि योजना से तुलबुल में हीरक रोड से सहदेव प्रजापति के घर तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इसके आलावा उन्होंने ग्राम विशेष प्रमंडल योजना अंतर्गत चलिया टांड हीरक मेन रोड से बिरसा हांसदा के घर तक, विशेष केंद्रीय सहायता अंतर्गत हीरक रोड से नारायण रविदास के घर तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़कें काफी जर्जर स्थिति में थी। रहवासियों को आने जाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। सड़कों के बन जाने से आम रहवासियों को काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर तुलबुल मुखिया जलेश्वर हांसदा, पंचायत समिति सदस्य हेमंत केवट, अनिल प्रजापति, सौरभ रुद्रा, फिकरू साव, विनायक कुमार, रविंदर उर्फ छोटू, विधायक समर्थक और दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *