Advertisement

विद्यालय के 14 वर्ष तक की छात्राओं को दी गयी एचपीभी वैक्सीन की जानकारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र अंगवाली उत्तरी के सौजन्य से राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में 8 अप्रैल को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के 14 वर्ष तक की उम्र की छात्राओं को एचपीभी वैक्सीन के बारे में जानकारी केंद्र की सीएचओ अजीबुन निशा द्वारा दी गई।

इस अवसर पर छात्राओं के माता, पिता को जानकारी देते हुए उक्त वैक्सीन की काउंसिलिंग किया गया। वैक्सीन की जानकारी प्राप्त कर उपस्थित छात्रा एवं शिक्षक भी हर्षित हुए। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, एएनएम कुमारी बबीता, सहिया ऊषा देवी, स्वास्थ्य कर्मी विंदेश्वर कपरदार, उच्च विद्यालय की शिक्षिका सुमित्रा मरांडी, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार खन्ना, शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद कपरदार, विद्यालय प्रबंध समिति के राजन गोप, बबलू अंसारी, बसंती देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *