Advertisement

बरईखुर्द में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा को ले पांच दिवसीय यज्ञ में श्रद्धा व् भक्ति का सैलाब

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बरईखुर्द में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हो गया।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिससे पूरे ग्रामीण हलकों का माहौल भक्तिमय बना रहा। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, कथा एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान में आचार्यों एवं पंडितों ने विधि-विधान के साथ बजरंग बली की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठित कर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर गांव में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे गांव में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने 8 अप्रैल को बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश मिलता है। समापन के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था की बेहतर मिसाल देखने को मिली। मौके पर जिला मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, केदारनाथ महतो, रामदास महतो, कृष्णा कुमार महतो, धीरेन महतो, बैजनाथ, कैलू महतो, भोला महतो, भागीरथ महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *