Advertisement

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में पुस्तकोपहार कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्राचार्य के निर्देश पर केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 8 अप्रैल को पुस्तकोपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में धूमधाम से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी. आर. डे ने दीप प्रज्वलित कर व् मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। तत्पश्चात् कक्षावार विद्यार्थियों ने अपने से कनिष्ठ विद्यार्थियों को पठन-पाठन हेतु उपहार स्वरूप पुस्तकें भेंट की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ डे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। पुस्तकों से ज्ञानार्जन के साथ-साथ वाचन कौशल भी समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों के अध्ययन से हम संसार से अवगत होते हैं कि हमारे आस-पास क्या घटित हो रहा है। सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक पुस्तकों का संग्रह करना चाहिए। कहा कि शैक्षणिक पुस्तकों से इतर भी अन्य विषयों की पुस्तके होना चाहिए। कहा कि ज्ञान बाँटने से बढ़ता है, इसलिए कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् विद्यार्थियों को अपनी पुस्तके किसी दूसरे ज़रूरतमंद विद्यार्थी को भेंट करना चाहिए। जिससे वह ज्ञानार्जन से लाभान्वित हो सके। हम सबको अपने सार्वजनिक जीवन में एक दूसरे की सहायता करना चाहिए। मानव कल्याण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है।

पुस्तकोपहार करने वाले विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य ने उनकी सराहना तथा उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ डे ने जीवन में पुस्तकों के महत्व, जीवन में पुस्तकों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। पुस्तकोपहार कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान ने एवं पुस्तकालय अध्यक्षा बेला एनी तिर्की ने कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका, ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारियों व विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *