प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर टाउन के जढ़ुआ टीओपी प्रभारी (अवर निरीक्षक) कौशल किशोर कुमार द्वारा 6 अप्रैल की शाम अपने कमरे में बंद होकर अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर लेने की घटना घटित हुई है। उक्त अवर निरीक्षक हाल ही में जुड़ुआ पुलिस आउट पोस्ट में प्रस्थापित हुए थे और हाजीपुर शहर के एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
बताया जाता है कि घटना के समय उनकी पत्नी आवास पर मौजूद थी, जिसके हल्ला किए जाने पर आसपास के रहिवासी जुटे। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मृत दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि जढ़ुआ टीओपी प्रभारी कौशल किशोर कुमार ने मृत्यु पुर्व तीन लाइन का सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी चिल्लाने लगीं, जिसके बाद आसपास के रहिवासी मौके पर इकट्ठा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी विक्रम सिहाग, सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार और नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। कौशल किशोर का शव खून से लथपथ पड़ा था। एसपी ने मौके पर पत्नी से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना के बाद बीते 7 अप्रैल को मृत अवर निरीक्षक के शव को जिला पुलिस लाइन लाया गया, जहां आरक्षी अधीक्षक सहित सभी पुलिस पदाधिकारी ने शव पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया।
टीओपी प्रभारी कौशल किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर 8 अप्रैल को समाहरणालय परिसर और हाजीपुर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा है कि हाजीपुर कोषागार में तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ संबंधों को लेकर पत्नी के साथ हुए विवाद को लेकर उक्त दरोगा ने आत्महत्या कर ली है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
![]()













Leave a Reply