पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। ओड़िशा के सिंचाई सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर के घर ओडिशा विजिलेंस विभाग ने छापामारी शुरु की है। यह तलाशी छह जगहों पर ली गई, जिसमें बारामुंडा के पास उनका घर छापामारी का मुख्य केंद्र बना।
ओडिशा विजिलेंस ने कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की चल रही जांच के सिलसिले में 8 अप्रैल को सिंचाई सर्किल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर एक साथ छापे मारे। सुबह-सुबह की गई छापेमारी भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल और जाजपुर में की गयी थी, जिसमें विजिलेंस अधिकारियों की कई टीमें शामिल थी। अधिकारियों ने अभी तक चल रही जांच का हवाला देते हुए आरोपों की खास बात नहीं बताई है।
खबर है कि तलाशी के दौरान, अधिकारियों ने मोहंती के घर और उससे जुड़ी कई जगहों से डॉक्यूमेंट्स और कीमती सामान ज़ब्त किए, जिनके बारे में अंदाज़ा है कि इसका वर्तमान मुल्य लगभग 1 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, सही रकम अभी बताई जानी बाकी है।
विजिलेंस टीम द्वारा संपत्तियों में ₹ 7 लाख नकद राशि, लगभग 30 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश, कुल मिलाकर लगभग 14 लाख रुपये के यात्रा बिल शामिल है। इसके अलावा ₹1.18 लाख रुपये का होटल बिल, घड़ियों और धूप के चश्मों का संग्रह, सोने और हीरे के आभूषण छापामारी के क्रम में विजिलेंस टीम को मिला है। सूत्रों ने बताया कि ये बरामदगियां उस बड़े प्रयास का हिस्सा हैं, जिसके तहत अधिकारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की जांच की जा रही है।
![]()













Leave a Reply