रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो द्वारा नवनियुक्त पीजीटी शिक्षिका चंचल कुमारी का 7 अप्रैल को गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
बताया जाता है कि संघ के सचिव डॉ अवनीश कुमार झा स्वयं बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी स्थित शिक्षिका के आवास पहुंचे और जिले के सभी पीजीटी एवं प्रयोगशाला सहायकों की ओर से औपचारिक रूप से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शिक्षिका चंचल कुमारी को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं लेखनी भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ अवनीश कुमार झा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि चंचल कुमारी अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक कौशल के माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक का मुख्य उद्देश्य केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना होता है।

संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों का सम्मान करना हमारी परंपरा रही है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता है और शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। कहा कि चंचल कुमारी निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगी। संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है और शिक्षक उसकी सबसे मजबूत कड़ी। हमें विश्वास है कि नई पीढ़ी के शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।
मौके पर दिनेश कुमार दास, कृतिका रानी, रोहित राज सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे। वहीं, नवनियुक्त शिक्षिका के सम्मान को लेकर संघ के उपाध्यक्ष दीपा पंकज लाटा, संयुक्त सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ शक्ति पद महतो, नीरज चौधरी, डॉ राखी बरनवाल, डॉली अग्रवाल, कृपा शंकर महतो, बेलालुद्दीन अंसारी समेत अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
![]()













Leave a Reply