Advertisement

नप में बदली कुर्सी, पति-पावर व् पूर्व पदाधिकारियों का मोह कायम, नजारा हस्यास्पद

स्वच्छ फुसरो, निर्मल दामोदर: नगर परिषद की बड़ी पहल

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद द्वारा 7 अप्रैल को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सीवरेज एंड ट्रीटमेंट प्लांट एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर से निकलने वाले कच्चे पानी को सीधे दामोदर नदी में प्रवाहित होने से रोकना तथा उसका वैज्ञानिक तरीके से शोधन (ट्रीटमेंट) सुनिश्चित करना है, ताकि नदी में स्वच्छ एवं निर्मल जल ही प्रवाहित किया जा सके। नप के प्रयासों से दामोदर नदी की पवित्रता व स्वच्छता बनी रहे। साथ ही फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रहिवासियों को नियमित, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्यों की समीक्षा की गई, जिससे आम जनता को बेहतर जल सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नप अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने दोनों प्लांटों की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण किए जाए। यह सुनिश्चित किया जाए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि क्षेत्र वासियों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवन शैली के प्रति नगर परिषद की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। मौके पर नप अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि हमारा लक्ष्य फुसरो को जल जनित बीमारियों से मुक्त और सुंदर बनाना है। कहा कि दामोदर की पवित्रता और नागरिकों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ​

मौके पर ​कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, कनीय अभियंता (जेई) राजेश गुप्ता, अध्यक्ष पति राजू दिगार, उपाध्यक्ष पति राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह सहित प्लांट के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *