एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर के लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक व् पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता के प्रयास से एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज फेस्ट के उद्घाटन 7 अप्रैल को किया गया। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान अनूठी लीची थीम के साथ किया गया।
इस अवसर पर अभियान के संस्थापक सुरेश गुप्ता एवं मंत्री नीतू तुलस्यान द्वारा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया, वहीं अतिथियों को लीची के पत्तों से बने आकर्षक मुकुट पहनाकर तथा लीचीपुरम आर्ट से सुसज्जित सोल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं लीची की आकृति वाली पेड़ा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया, जिसने पूरे वातावरण में मिठास घोल दी।
कार्यक्रम के दौरान लीचीपुरम आर्ट की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पूरे कैंपस और वृक्षों को लिच्छीपुरम थीम पर सुसज्जित किया गया। इस प्रदर्शनी को ज्ञानदीप की नीतू तुलस्य, नॉर्थ बिहार आर्ट एंड क्राफ्ट के संस्थापक आनंद कुमार तथा प्रसिद्ध चित्रकार-साहित्यकार गोपाल फलक द्वारा सजाया गया।
इस अवसर पर तिरहुत कमिश्नरी के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह एवं राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के डॉ विकास दास ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान लीची के शहर की पहचान को और सशक्त करेगा। कहा कि तमाम जनों में मिठास और मीठी मुस्कान को बढ़ाएगा तथा यह अभियान क्षेत्र में खुशहाली का संदेश फैला रहा है।
![]()













Leave a Reply