Advertisement

छात्र-छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन सेमिनार में उमड़ी भीड़

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट द्वारा बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ व आसपास के छात्र -छात्राओं के लिए अग्रवाल मैरिज हॉल, जैनामोड़ में 6 अप्रैल को एक विशेष करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया।

आयोजित सेमिनार का उद्घाटन भाजपा नेता एवं पूर्व बीस सूत्री बोकारो जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, एक कदम संस्था की सचिव शर्मिला कुमारी, प्लस टू पाथुरिया के शिक्षक विनय पांडेय, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार के शिक्षक डॉ विजय कुमार शर्मा, युवा समाजसेवी शुभम बनर्जी एवं संस्थान के कोऑर्डिनेटर लव वाडिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संचालन प्रोजेक्ट बालिका उवि कसमार के अध्यक्ष विपिन मुख़र्जी ने किया।

सेमिनार में जैनामोड़, कसमार, बालीडीह, पेटरवार के कुल 80 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर भाजपा नेता नायक ने कहा कि बच्चे नई उम्मीद, नई आशा और नई सोच के साथ अपना भविष्य निर्माण के लिए अनवरत कठिन परिश्रम करते हैं, ऐसे में उनके लिए सही मार्गदर्शन भी जरूरी है। कहा कि आत्मविश्वास के साथ अगर कोई भी प्रतियोगी छात्र-छात्रा तैयारी करते हैं तो उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। संस्थान के लव वाडिया ने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन शिक्षा नीति बदल रही है उसे हिसाब से बच्चों को पठन-पाठन के साथ अधिक प्रतियोगी बनने की जरूरत है। उन्हें एक अच्छे शैक्षणिक संस्थान के साथ सही कोर्स का चयन कर अपना भविष्य निर्माण के लिए कदम बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप आप इंस्टीट्यूशन इंदौर द्वारा बच्चों के लिए उपलब्ध तकनीकी पठन-पाठन की जानकारी दी और टेक्निकल एवं मैनेजमेंट कोर्स कर इंटर उत्तीर्ण बच्चों को ऊंची उड़ान लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को 12वीं के बाद सही कोर्स एवं विषय चयन के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने करियर को सही दिशा दे सके और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

बताया कि कोर्स की पढ़ाई के साथ उनके संस्थान की ओर से 18 सर्टिफिकेट कोर्स भी कराई जाती है जो बच्चों के प्लेसमेंट के लिए जरूरी है। सेमिनार में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। सेमिनार के मुख्य आयोजक शुभम बनर्जी ने छात्र-छात्राओं से 12वीं के बाद उपयुक्त कोर्स का चयन करने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *