एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय के एचआरडी विभाग के प्रकाश हॉल में 6 अप्रैल को एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी तथा कोयला खनन संचालन में इसकी भूमिका विषय पर सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यालय के महाप्रबंधक (एचआर) एम.एफ. हक के स्वागत भाषण से की गयी, जिसमें उन्होंने एआई के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे पेशेवर एवं व्यक्तिगत जीवन में एक महत्वपूर्ण उपकरण बताया।
मुख्य वक्ता के रूप में महाप्रबंधक (खनन/आईईडी) वी.के. शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, जिसका उपयोग सावधानीपूर्वक एवं प्रभावी तरीके से किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईआरपी) एवं महाप्रबंधक (सिस्टम) भी उपस्थित रहे।
बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक (सिस्टम) आलोक रंजन द्वारा एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें एआई के नवीनतम विकास, विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। सत्र के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने कोयला खनन संचालन में एआई के उपयोग को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस सामूहिक चर्चा में सीसीएल के लगभग 45 अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन में जनरेटिव एआई की उपयोगिता विशेष रूप से कंटेंट निर्माण एवं अन्य क्षत्रों में महत्वपूर्ण मानी गई।
![]()













Leave a Reply