Advertisement

नए अधिवक्ता संघ भवन के शिलान्यास को ले अधिवक्ता संघ भवन में बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नए अधिवक्ता संघ भवन के शिलान्यास के लिए झारखंड उच्च न्यायालय रांची के मुख्य न्यायाधीश से तिथि निर्धारण के लिए विशेष चर्चा की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि बोकारो जिला जज से बीते 4 अप्रैल को हुई बैठक में बताया गया कि नए अधिवक्ता संघ भवन का शिलान्यास किया जाएगा। जिसके लिए संघ के द्वारा तिथि निर्धारण किया जाने के बाद वे तेनुघाट आएंगे। संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि न्यायाधीश तेनुघाट आएंगे तो सभी अधिवक्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

बैठक में वरीय सदस्य सत्य नारायण डे, बासु कुमार डे, बद्री नारायण पोद्दार, हेमंत कुमार गुरु, चेतना नंद प्रसाद, डी एन तिवारी, वकील महतो, सुरेश कुमार महतो, महेश ठाकुर, सुभाष कटरियार, विनोद कुमार गुप्ता, संजय कुमार डे, प्रसन्नजीत चटर्जी सहित संघ के सदस्य ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव शंकर ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *