पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जिला के हद में निमापाड़ा क्षेत्र में जयश्री स्क्वायर के पास 150 से अधिक जैक का उपयोग कर एक तीन मंजिला इमारत को उठाया जा रहा है।
उक्त घर वकील प्रभात बेहरा का बताया जा रहा है, जिन्होंने बारिश के मौसम में बार-बार पानी भरने की समस्या का सामना करने के बाद यह अनोखा कदम उठाया। बताया जाता है कि आस-पास के इलाकों में लगातार हो रहे डेवलपमेंट और सड़क का लेवल बढ़ने की वजह से घर पास की ज़मीन से नीचा हो गया था, जिससे अक्सर परिवार फंस जाता था और भारी बारिश के दौरान बाहर नहीं निकल पाता था।
बताया जाता है कि यूट्यूब पर इसी तरह के बिल्डिंग-लिफ्टिंग प्रोजेक्ट्स देखने के बाद अधिवक्ता बेहरा ने अपने घर को चार फीट ऊंचा करने का फैसला किया। झारखंड की एक प्राइवेट कंपनी को यह काम सौंपा गया है। इस प्रोसेस में लगभग 150 हाइड्रोलिक जैक लगाने से पहले नींव के चारों ओर खुदाई करना और खंभों को काटना शामिल है। अभी लगभग 15 टेक्नीशियन इस ऑपरेशन में लगे हैं, जो सफलतापूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। घर उठाने का काम लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी के एक कर्मचारी ने भेंट में कहा कि, यह काम सौ परसेंट गारंटी और कोर्ट एग्रीमेंट के साथ किया जा रहा है। बताया कि पहले नींव खोदी गई और हाइड्रोलिक जैक लगाने से पहले खंभे काटे गए है।
![]()













Leave a Reply