स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित जदयू प्रखंड अध्यक्ष व सदस्यों का भव्य स्वागत
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड जनता यूनाइटेड के नव-निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों को 5 अप्रैल को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सारण जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल ने नीतीश कुमार को बिहार का विकास पुरुष बताते हुए उन्हें लोकप्रिय मुख्यमंत्री, सुशासन, न्याय के साथ विकास, आधारभूत संरचना के विकास, कौशल विकास और नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर महतो ने किया।
इस मौके पर महतो द्वारा प्रखंड स्तरीय संगठन को सशक्त व धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में, प्रदेश, जिला और जिला के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में आनन्द किशोर सिंह, मंगल सिह, विश्वजीत सिंह, प्रियदर्शी कुमार, भगवान दास, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply