समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) क्षेत्रीय अध्यक्ष आवास के समीप नागरिक मंच कथारा द्वारा 5 अप्रैल की संध्या सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी को नागरिक मंच द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

नागरिक मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य रूप से आरसीएमयू सीसीएल रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार, वरीय नेता वृज बिहारी पांडेय, वरिष्ट कांग्रेसी मो. इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, क्षेत्र के महाप्रबंधक उत्खनन अभिजीत दत्ता, कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, प्रबंधक एचआर सुभाष चंद्र पासवान, बीसीसीएल के सुदामडीह के प्रबंधक आर.के. सिंह, डीएवी झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान, सेवानिवृत क्षेत्रीय अस्पताल कथारा के चिकित्सक डॉ एस. के. सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति से की गयी। डीएवी कथारा की शिक्षिका संगीता कुमार, मधु मल्लिका उपाध्याय, रिया सिन्हा, छात्रा माधवी, ओशिन और नंदिनी ने अपने गीत से पूरे माहौल को भावपूर्ण बना दिया। समारोह में स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इनके नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य हुए, जिससे मजदूरों और स्थानीय रहिवासियों को लाभ मिला।

कार्यक्रम में श्यामल सरकार, वेदब्यास चौबे, तपेश्वर चौहान, प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल, प्रमोद कुमार सिंह, दशरथ महतो, एनके त्रिपाठी, राहुल शर्मा, बिजय यादव, रवि कुमार, गोपाल राम, कांग्रेस नेता इस्राफील अंसारी, विजय सिंह, राजेश शर्मा, एम एन सिंह, कमलकांत सिंह, अरुण कुमार, सूर्यकान्त त्रिपाठी, एन एन मिश्रा, देवाशीष आस, रंजय सिंह, संतोष सिन्हा, राजू वर्मा, गणेश प्रसाद, अधिवक्ता सुरेश राम, गायत्री परिवार के चंद्रभूषण प्रसाद, हनुमान दयाल सिंह, महेश प्रसाद, महिला नेत्री सुनीता सिंह, अर्चना सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। समारोह के अंत में महाप्रबंधक संजय कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के प्रति अपने जुड़ाव को साझा किया।
![]()













Leave a Reply