Advertisement

जगन्नाथपुर विधायक ने किया एमडीओ का विरोध

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा में चल रहे माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर (एमडीओ) व्यवस्था के खिलाफ जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू ने मोर्चा खोल दिया है। एमडीओ का विरोध जताते हुए विधायक ने क्षेत्र के बेरोजगारों का समर्थन किया है।

जानकारी के अनुसार विधायक सिंकू ने गुवा क्षेत्र के’ यूनियन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान किया और आने वाले भविष्य में संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के समर्थन में सदैव आगे रहेंगे तथा उनका यह प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र के बेरोजगार मजदूर को नौकरी में प्राथमिकता मिले। मौके पर कारिगुरिया गाँव के कसीरा पंचायत के दर्जनों नवयुवक ने नियुक्ति के संदर्भ में चर्चा की, जिसमें अजय सिंकु, संजय सिंकु, लक्ष्मण सिंकु, दीपक हेम्ब्रोम, गुवा के किशोर सिंह व अन्य कई शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *