Advertisement

कैनाल से युवक का हाथ कटा शव मिलने से क्षेत्र में दहशत

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। कैनाल से हाथ कटा युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गया। आक्रोशित रहिवासियों ने घंटों सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में कोदवाटांड तुरीटोला रहिवासी कोलेश्वर तुरी के 22 वर्षीय पुत्र रामू तुरी का एक हाथ कटा शव तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट (टीटीपीएस) ललपनिया के कैनाल से मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गयी। मृतक के परिजनों एवं रहिवासीयों ने रामू की हत्या का आरोप लगाते हुए 4 अप्रैल को शव के साथ ललपनिया – गोमिया मुख्य मार्ग स्थित जीरो प्वाइंट जाम कर दिया।

सड़क जाम में शामिल रहिवासियों ने हत्यारोपी को अविलंब गिरफ्तार करने तथा मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा की मांग कर रहे थे। जाम के कारण ललपनिया – गोमिया मार्ग से वाहनों का आवागमन लगभग तीन घंटे प्रभावित रहा। इधर सडक जाम की सूचना पर जिप अध्यक्ष सुनिता देवी, सीओ अफताब आलम, ललपनिया ओपी पुलिस, समाजसेवी चितरंजन साव सहित भारी संख्या में रहिवासी जुट गये।

गोमिया सीओ ने घटना की जानकारी ली और तीन दिनों के भीतर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। तब जाकर क्रूद्ध भीड़ का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस और प्रशासन से मिली आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। घटना के संबंध में मृतक के पिता कोलेश्वर तुरी ने बताया कि रामू बीते 2 अप्रैल की दोपहर लगभग दो बजे रांची से घर लौटा था। घर आने के बाद अपना सामान रखकर व मोबाईल चार्ज में लगाकर शाम के लगभग चार बजे घर से निकल गया। दूसरे दिन 3 अप्रैल की सुबह तक वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू किया जाने लगा। खोजबीन के दौरान लगभग 11 बजे कोदवाटांड के रहिवासियों ने टीटीपीएस कैनाल स्थित रेल पटरी पर खून के धब्बे व चप्पल देखा। जिसे रामू तुरी का बताया गया। खोजबीन तेज किया गया तो उसका शव कैनाल से बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू किया। रामू का एक हाथ कटा पाया। स्वजनों ने बताया कि उसकी हत्या कर कैनाल में फैका गया है। ललपनिया पुलिस ने 3 अप्रैल को ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और शव को सडक पर रखकर जाम कर दिया। बताया गया कि रामू तीन भाईयों में सबसे छोटा था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *