Advertisement

अनुमंडल मुख्यालय में एसडीपीओ ने की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित एसडीपीओ कार्यालय में 4 अप्रैल को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने की। गोष्ठी में अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।

जानकारी देते हुए एसडीपीओ सिंह ने बताया कि पिछले माह अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों का बेहतर कार्य रहा है। मार्च के महीनों में कई त्यौहार को देखते हुए बिना किसी अप्रिय घटना घटित के शांति पूर्ण तरीके से किए गए कार्यों पर सभी को साधुवाद दी गयी। उन्होंने बताया कि मासिक आपराधिक घटनाओं में कमी आई है तथा लंबित कण्डों को लेकर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया हैं।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में लगातार ग़स्ती बनाए रखे। उन्होंने कहा कि गोष्ठी में सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि महिला उत्पीड़न के मामले में दर्ज कण्डों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *