Advertisement

बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन की बदहाल स्थिति पर मेयर सख्त, सिघ्र सुधार का निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम क्षेत्र के आईटीआई मोड़ स्थित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन का 4 अप्रैल को मेयर भोलू पासवान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई।

बताया जाता है कि बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में जगह-जगह गंदगी, टूट-फूट, रखरखाव की कमी और अव्यवस्था स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिस पर मेयर ने गहरी नाराजगी जताई।

मेयर पासवान ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भवन की मरम्मत और समुचित रख रखाव का कार्य अविलंब शुरू किया जाए, ताकि आम जनक को इस महत्वपूर्ण भवन का लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार पर कार्रवाई भी तय है।

मेयर ने कहा कि यह बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन जनता की सुविधा और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बनाया गया है, लेकिन इसकी वर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। कहा कि जिस उद्देश्य से इस भवन का निर्माण किया गया था, वह पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साफ-सफाई की घोर कमी, टूटी संरचनाएं और अव्यवस्थित रख रखाव यह दर्शाता है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं किया है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य शुरू करें और भवन को व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाया जाए। कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि शहर के सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए इसकी अनदेखी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर निर्धारित समय के भीतर सुधार कार्य शुरू नहीं होता है तो संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि चास नगर निगम क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाया जाए और नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उप महापौर पूजा कुमारी एवं स्थानीय पार्षद भी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *