Advertisement

मंजूरा हरिमंदिर में भक्ति जागरण के साथ श्रीराधे-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित हरिमंदिर में आयोजित श्रीराधे-कृष्ण प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन बीते 3 अप्रैल को भव्य रात्रि भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर प्रभु का स्मरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज शामिल हुए। उलस अतिथियों ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीराधे-कृष्ण प्रतिमा का दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्य अतिथि डॉ लंबोदर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और रहिवासियों को संस्कारवान जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति जागरण से आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है, जिससे समाज में भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि अमरदीप महाराज ने कहा कि श्रीराधे-कृष्ण की भक्ति से जीवन में प्रेम, शांति और आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और संकीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में लीन रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *