अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सांसद संपर्क केंद्र शिक्षक कॉलोनी सोनपुर में 3 अप्रैल को नगर मण्डल भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सबसे पहले दीप प्रज्वलित के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं वन्देमातरम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण शिविर में सारण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने इतिहास विकास, प्रदेश भाजपा नेता अभय कुमार सिंह ने कार्य प्रद्धति, नरेश सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान एवं जिला मंत्री राजीव सिंह ने सरकार की उपलब्धि पर उक्त सत्र में प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व जीवनी पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा नेता विनोद सिंह सम्राट ने कहा कि पंडित दीनदयाल के आदर्शो पर चलकर ही यह पार्टी आगे बढ़ी है।कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी एवं भाजपा नेता राजीव मुनमुन ने किया। मौके पर समाजसेवी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह टुनटुन, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, राजेश सिंह सोलंकी, सतेन्द्र नारायण सिंह, महेश कुमार, ज्ञानसागर सिंह, अरुण कुमार सिंह, दिव्यांशु गौतम, शशिभूषण कुमार सिंह, राणाविमल सिंह, कांति देवी, सुनीता देवी, दुर्गा दास, कृष्ण नंदन राम, अनन्त कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह, वीरेन्द्र पासवान, हर्षवर्धन, जयंत कुमार सिंह, राजीव किशोर गौतम, विनोद चौधरी, राकेश कुमार सिंह, धनंजय सिंह, कुमोद कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण में शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply