एन. के. सिंह/फुसर (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के जवाहरनगर स्थित शिव डमरू बाबा मंदिर में तीन दिवासीय श्रीहनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 31 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ की गयी।
इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालू महिला-पुरुष 108 कलश के साथ यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर करगली गेट स्थित दामोदर नदी पहुंची। यहां विधि विधान से कलश में जल भरकर पुनः मंदिर पहुंचकर कलश स्थापना किया गया। यहां पंडित विवेक शास्त्री, आचार्य विजय शास्त्री, सुबोध शास्त्री, विशाल शास्त्री, सागर शास्त्री, सत्यानंद शास्त्री ने यजमान आदित्य कुमार पत्नी पूजा देवी, संजय तांती पत्नी तुलसी देवी को विधि विधान से पूजा कराया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रथम दिन 31 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ जल यात्रा और शोभा यात्रा के साथ किया गया। इसके पश्चात पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, आरती, पुष्पांजलि और अधिवास प्रारंभ किया गया। बताया कि एक अप्रैल को वेदी पूजन के साथ जलाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास और वस्त्राधिवास जैसे महत्वपूर्ण संस्कार होंगे। साथ ही महास्नान, प्राण प्रतिष्ठा और अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा। वहीं 2 अप्रैल को अखंड कीर्तन का समापन होगा, जिसके बाद हवन, पूर्णाहुति और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाभोग वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार तांती, सचिव हरि शंकर तांती और कोषाध्यक्ष गोरा मुंडा एवं विकास कुमार, बिनोद नायक, बिस्वंत तांती, रवि तांती, सागर पातर, गौरी शंकर तांती, राजू तांती, महेश तांती अजित, राजेश गोप, उमा शंकर तांती, संतोष तांती, अविनाश, राहुल, विक्की आदि लगे हैं।
![]()













Leave a Reply