रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड दुर्गापुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुंडाडीह में 30 मार्च को आए भीषण आंधी-तूफान के कारण विद्यालय परिसर में लगे एकमात्र चापानल का सोलर प्लेट गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जाता है कि इस घटना के बाद विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि विद्यालय में केवल एक ही चापानल होने के कारण छात्र-छात्राओं को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पर रहा है। साथ ही, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन में भी कठिनाई उत्पन्न हो गई है। पानी के अभाव में रसोई कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे बच्चों के भोजन व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि इसी चापानल से परसा टोला के ग्रामीण भी पानी लेने आते हैं। ऐसे में सोलर प्लेट के क्षतिग्रस्त होने से न केवल विद्यालय, बल्कि आसपास के रहिवासियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय रहिवासियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन से अविलंब सोलर प्लेट की मरम्मत या पुनः स्थापना कराने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल हो सके और बच्चों की पढ़ाई व भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
![]()













Leave a Reply