प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत वीणा परिषद दुर्गा मंदिर मेलाटांड़ के प्रांगण में 30 मार्च को पारंपरिक हथियार लाठी, तलवारबाजी और अखाड़ा प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
रामनवमी के अवसर पर आयोजित लाठी खेल प्रतियोगिता में पेटरवार पंचायत, सदमा पंचायत और बुंडू पंचायत के खिलाड़ियों और बच्चों ने कौशल का प्रदर्शन कर संस्कृति को जीवंत किया। इन आयोजनों में महिला सशक्तिकरण के तहत बेटियों ने भी बढ़-चढ़कर लाठी-तलवार के शानदार करतब दिखाकर अपनी संस्कृति और साहस का प्रदर्शन किया।

इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत, अखाड़ा संस्कृति और पारंपरिक युद्ध कला से जोड़ना है, जो रामनवमी उत्सव का प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोमिया के पुर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर करतब दिखाने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं लाठी खेल प्रतियोगिता में अनिशा कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कार्तिक मुंडा तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाडियों तथा वीणा परिषद के पूरे टीम को खत्री टोला गणेश पूजा समिति ने साधुवाद दी।
![]()













Leave a Reply