वित्तीय वर्ष 2026-27 में एरिया उम्मीद से अधिक करेगा उत्पादन-जीएम
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 में 86.5 लाख टन कोयले का उत्पादन और 87.25 लाख टन कोयले का प्रेषण की ओर अग्रसर है।
यह इस क्षेत्र के स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक वार्षिक कोयला उत्पादन है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कोयला संप्रेषण और उत्पादन में क्षेत्र वृद्धि कर नया कीर्तिमान गढा है। उक्त बातें सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एस. के झा ने 30 मार्च को एक भेंट में कही।
उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन में यह प्रक्षेत्र अपने सभी पुराने रिकार्ड को तोड़ते हुए नए लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बीएंडके क्षेत्र का कारो, खासमहल परियोजना शिफ्टिंग की समस्या से जूझ रहा है। पुनर्वास नहीं होने से खदान का विस्तार नहीं हो पा रहा है। जिससे प्रबंधन को कोयला उत्पादन में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है।
समय -समय पर स्थानीय विस्थापितों की ओर से अधिकार की मांग को लेकर खदान बंद कराए जाने पर भी उत्पादन कार्य में गिरावट आई है। बारिश होने के कारण कोयला उत्पादन एवं संप्रेषण की गति में कुछ कमी आई है।
बताते चलें कि इस माह मार्च में अबतक 210 रेक कोयला संप्रेषण संभव हो पाया है। जबकि पूरे वित्तीय वर्ष में 1660 रेक कोल संप्रेषण किया गया, जो रिकार्ड है।
साथ ही 82.49 क्यूबिक मीटर ओबी निस्तारण संभव हो पाया है। जीएम एस के झा ने कहा कि एरिया में कोयला उत्पादन की गति बढ़ाने के लिए सभी अधिकारी, कामगार तन्मयता के साथ काम कर रहे हैं। जिसमें जन प्रतिनिधि, विस्थापित व यूनियन प्रतनिधियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेरमो कोयलांचल में सर्वाधिक कोकिंग कोल का भंडार है। यह देश की ऊर्जा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि वित्तीय वर्ष 2026 -27 में एरिया उम्मीद से अधिक उत्पादन करेगा।
![]()













Leave a Reply