Advertisement

जेयूजे का आगामी 15 अप्रैल को जिला सम्मेलन को लेकर बहादुरपुर में बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (जेयूजे) बोकारो जिला के तत्वावधान में आगामी 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर 29 मार्च को जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बहादुरपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जेयूजे बोकारो जिलाध्यक्ष कृष्णा चौधरी जबकि संचालन मिथलेश कुमार ने किया।

बैठक में आगामी 15 अप्रैल को होनेवाले सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि बोकारो में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।पत्रकारों ने जोर देते हुए कहा कि पत्रकार तभी सशक्त होंगे, जब उनका संगठन मजबूत होगा। समाज और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों की एकजुटता बेहद आवश्यक है। वहीं पत्रकार नागेश्वर कुमार एवं राजेंद्र महतो के निधन पर 2 मिनट का शोक सभा रखा गया।

मौके पर अविनाश कुमार, मो. सबीर अंसारी, पंकज कुमार सिंहा, स्वरूप सहाय, राजकिशोर शर्मा, योग पूर्ति, संतोष रविदास, हेमंत कुमार महतो, माणिक सिंह, राजीव नायक, राकेश कुमार प्रियदर्शी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *