Advertisement

बोकारो के सेक्टर बारह में शनिदेव महाराज की पूजा व् महाप्रसाद वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रत्येक सप्ताह की भांति 21 मार्च को बोकारो के सेक्टर बारह एई में धरद्धलुओं द्वारा शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना की गयी। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर बारह के निर्माणाधीन शनिदेव मंदिर परिसर में 21 मार्च की संध्या बेला में स्थानीय श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की भांति धूमधाम से किया गया। मौके पर शनिदेव महाराज, विघ्नहर्ता श्रीगणेश, श्रीराम भक्त बजरंगबली, देवधि देवी भोले बाबा, पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया। आरती में नगर के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए।

इस अवसर पर श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का यहां हर शनिवार को पूजा अर्चना उपरांत खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है, जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। कहा गया कि महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ों की संख्या में भक्त शरीक होते है।

बताया जाता है कि शनिदेव पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज की अहम भूमिका है। उनके सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज, रोहित शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *