Advertisement

ईद पर सलीम कुरैशी द्वारा गरीब बच्चों के बीच पहनावा वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुआ क्षेत्र में ईद के अवसर पर समाजसेवी मो. सलीम कुरैशी की ओर से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहनावा (कपड़ा) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम गुआ के नूईया क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में गरीब परिवारों के बच्चे पहुंचे और उन्हें नए कपड़े दिए गए। नए कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

पहनावा वितरण कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कुरैशी ने कहा कि ईद खुशी और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन हमें उनकी मदद करनी चाहिए जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से ईद के मौके पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण करते रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उनका कहना था कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

कपड़ा वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय रहिवासियों ने भी कुरैशी के इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य से समाज में भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे। सभी ने इस नेक काम के लिए सलीम कुरैशी का आभार जताया। मौके पर उपस्थित बच्चों में उत्साह और हर्ष देखने को मिला। नए कपड़े पाकर बच्चे बहुत खुश नजर आए और सभी ने ईद की खुशियां एक साथ मनाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *