Advertisement

सीसीएल जनआरोग्य केंद्र गांधीनगर द्वारा एदलहातु में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सीसीएल मुख्यालय रांची के निर्देश पर झारखंड की राजधानी रांची के एदलहातु बस्ती में 20 मार्च को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 157 रहिवासियों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा 157 मरीजों की नि:शुल्क जाँच कर डॉक्टरी सलाह दी गयी।
बताया गया कि आयोजित शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया साथ हीं सभी मरीजों को आवश्यक्तानुसार नि:शुल्क दवा भी दिया गया।

ज्ञात हो कि सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर अपने हितधारकों के विभिन्न बीमारियों के उपचार से सम्बंधित इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिससे हितधारकों को गुणवत्तापूर्वक चिकित्सा मिल सके। शिविर के सफल आयोजन में प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ इंचार्ज) गांधीनगर अस्पताल डॉ भरत सिंह, सीएमओ सह सीएसआर इंचार्ज गांधीनगर अस्पताल डॉ प्रीति तिग्गा, डॉ अनिता होरो, डॉ आशिमा तिग्गा, डॉ स्वाति, डॉ शिखा, डॉ शिल्पी झा, डॉ मेघा, मुन्ना कुमार सिंह सहित अस्पताल के पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *