कुर्बानी एवं आंदोलन के बल पर मिला है झारखंड अलग राज्य-जयनारायण
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। श्रमिक संगठन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने 20 मार्च को बोकारो जिला के हद में चपरी गेस्ट हाउस के निकट झारखंड आंदोलनकारी दीपक कुमार का 32वां शहादत दिवस मनाकर उन्हें याद किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूनियन के केंद्रीय सचिव जयनारायण महतो सहित अन्य पदाधिकारियों ने शहीद दीपक कुमार की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर केंद्रीय सचिव महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य काफी कुर्बानी एवं आंदोलन के बल पर मिला है। बताया कि 15 मार्च 1993 को झामुमो के झारखंड बंद और 16 मार्च से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी के दौरान झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के ढोरी जीएम यूनिट सचिव रहे दीपक कुमार की 20 मार्च 1993 को चपरी गेस्ट हाउस के निकट हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से यूनियन हर साल उनकी पुण्यतिथि मनाकर याद करता रहा है।
कार्यक्रम का संचालन यूनियन के ढोरी क्षेत्रीय सचिव जयनाथ मेहता ने किया। इस अवसर पर यूनियन के बीएंडके क्षेत्रीय सचिव पंकज महतो सहित पान बाबू केवट, गोविंद रजक, हरिनारायण सिंह, बिरेंद्र महतो, रामावतार सिंह, बनवीर मिश्रा, बिन्देश्वर रविदास, सूरज मिश्रा, सुनील वर्मा, द्वारिका स्वर्णकार, अजीत झा, पंकज कुमार, मोहरी महतो, सुनील भरद्वाज, विजय मरांडी, सत्य नारायण महतो, राजेन्द्र महतो आदि दर्जनो गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply