ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा आगामी 5 अप्रैल को होने वाले राज्य स्तरीय महासम्मेलन को लेकर 20 मार्च को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जानकारी देते हुए चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला समिति के मुख्य सलाहकार अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो द्वारा पूरे बोकारो जिला सहित झारखंड के गिरिडीह, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर तेनुघाट में भी जनसंपर्क अभियान के तहत सभी चित्रांश परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं।

बोकारो जिला महासचिव भैया प्रीतम ने बताया कि इस राज्य स्तरीय महासम्मेलन में सभी चित्रांश परिवारों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। साथ ही सम्मेलन की रूपरेखा तय करने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी सभी चित्रांश परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस बारे में विचार की जा रही है। बोकारो जिला चित्रगुप्त महा परिवार महिला सहभागिनी समिति के अध्यक्ष रेखा सिन्हा ने बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बदलते पारिवेश का कैसे निदान हो।
ज्ञात हो कि उक्त महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर मुख्य संरक्षक जयशंकर जयपुरियार, बोकारो जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर चित्रांश परिवार के दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply