Advertisement

सेंट्रल हॉस्पिटल ढ़ोरी में मोतियाबिंद जांच एवं प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी में 19 मार्च को सीएसआर के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद कैंप का आयोजन किया गया। उद्घाटन ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिन्हा तथा सीएमओ डॉ संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 95 रोगियों की जांच की गई, जिसमें चिकित्सा के दौरान 40 मोतियाबिंद के मरीज मिले। जिसका आपरेशन 20 और 21 मार्च को किया जायेगा।

शिविर के उद्घाटन के अवसर पर ढोरी जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि सीसीएल अपने हितधारकों के लिए इस तरह का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। सीसीएल के कमांड क्षेत्र सहित आस -पास के रहिवासी इस शिविर का लाभ ले। कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदो को निःशुल्क गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा प्रदान करना है।

शिविर में विशेष रूप से एसओ माईनिंग मनोज कुमार पाठक, एसओ ईएंडएम नलिन चाॅद, एसओपी माला कुमारी, डाॅ रोहित शर्मा, पुनीत गुप्ता, डॉ नीतीश कुमार, डॉ राहुल राणा, डॉ शैल्या, प्रेमा ज्योति रेड्डी, डॉ श्वेता शरण, पीई सिविल राम लखन, ओवरसीयर किशुन राॅय सहित अजय झा और मेल नर्स पी के झा आदि महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

शिविर में शामिल रोगियों को मुफ्त दवा, भोजन और रहने की सुविधा प्रदान की जा रही है, इसके अलावा अन्य रोगियों को भी मुफ्त सलाह दी गई है। इस अवसर पर यूनियन नेता आर. उनेश, जवाहरलाल यादव, जयनाथ मेहता, महेंद्र चौघरी, कुंज बिहारी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *