Advertisement

रांची नगर निगम के उपमहापौर एवं बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

नीरज कुमार रांची नगर निगम उपमहापौर व् रवीन्द्र उरांव बुंडू उपाध्यक्ष निर्वाचित

मेयर रोशनी खलखो ने नीरज कुमार को दिलायी पद एवं गोपनीयता की शपथ

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के नगर निगम उपमहापौर एवं जिला के हद में बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु 19 मार्च को चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। रांची जिला समाहरणालय सभागार में लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुपालन करते हुए जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया।

जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार रांची नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए संपन्न चुनाव में नीरज कुमार ने 38 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परमजीत सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। स्पष्ट बहुमत के साथ नीरज कुमार को उपमहापौर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन उपरांत नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो द्वारा समाहरणालय सभागार में नीरज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव-निर्वाचित उपमहापौर को शुभकामनाएं दी।

वहीं, बुंडू नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए रवीन्द्र उरांव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *