प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 19 मार्च को विक्रम साल संवत/हिन्दू नए वर्ष पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में कई आयोजन संपन्न किए गये। अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में आचार्यों ने स्कूली बच्चों के साथ नववर्ष संवत, 2083 के आगमन के बैनर तले क्षेत्र के कई मुहल्ले में भ्रमण किया। अंगवाली उच्च विद्यालय में प्रधानाध्याप की कुर्सी पर पहली बार आसीन होने के पूर्व प्रभारी एचएम अशोक कुमार द्वारा कार्यालय कक्ष में मां दुर्गा का चित्र रखकर मां की प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई।

मौके पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। पूजा का विधान प्रदीप मुखर्जी ने संपन्न कराए। जानकारी के अनुसार अंगवाली स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर में गांव के ही श्रद्धालुओं द्वारा दुर्गा सप्तशती/चंडीपाठ आचार्य गौरबाबा के सानिध्य में 19 मार्च से प्रारंभ किये गए।
![]()













Leave a Reply